स्थानीय समाचार

बोल बम के जयघोष के साथ तुपुखुर्द से 70 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

बोल बम के जयघोष के साथ तुपुखुर्द से 70 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना

लातेहार: सावन की धार्मिक आस्था के बीच सदर प्रखंड की बेदी पंचायत स्थित तुपुखुर्द गांव से 70 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले गांव में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया।

जत्थे को बेदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव और समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की यात्रा श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा पूरी करें और बाबा का आशीर्वाद लेकर सकुशल घर लौटें। इस दौरान ग्रामीणों ने भी “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ कांवरियों का उत्साह बढ़ाया।

देवघर जाने वाले जत्थे में श्रवण कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र उरांव, मुकेश उरांव, खेलावन उरांव, श्यामकिशोर सिंह, गोपाल सिंह, पवन कुमार, नंदलाल प्रसाद, धीरज कुमार, विकास कुमार, शिव कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, जगदेव सिंह और नंदकिशोर सिंह सहित कुल 70 श्रद्धालु शामिल हैं।

रवानगी के समय गांव के लोगों ने कांवरियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान गांव में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button