ब्रेकिंग न्यूज़गढ़वाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

बरडीहा से देवघर के लिए 100 से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना,बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

Views: 74
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

बरडीहा (गढ़वा)। प्रखंड मुख्यालय बरडीहा से गुरुवार को 100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कांवरियों को धार्मिक झंडा सौंपकर एवं हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।

बरडीहा से देवघर के लिए 100 से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना,बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

कांवरियों का दल दो बड़ी बसों एवं छोटी गाड़ियों से देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे को विदा करते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सुगम दर्शन-पूजन की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्तिभाव के साथ यात्रा करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कांवरियों के रवाना होने के दौरान पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुओं के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर मंगलमय यात्रा की कामना के साथ विदा किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button