झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

एसआईआर[SIR] के विरोध में माकपा ने निकाली रैली,श्रीकुंड बाजार में की नुक्कड़ सभा

दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग

Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

रिपोर्ट : शबीर आलम

श्रीकुंड (साहिबगंज): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से रविवार को श्रीकुंड बाजार में रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। दिल्ली के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार को बर्खास्त करने अथवा उनसे इस्तीफे की मांग की।

एसआईआर[SIR] के विरोध में माकपा ने निकाली रैली,श्रीकुंड बाजार में की नुक्कड़ सभा

ये हैं पार्टी की प्रमुख मांगें

  1. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को तत्काल रद्द किया जाए।
  2. मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार को बर्खास्त किया जाए अथवा वे अपने पद से इस्तीफा दें।
  3. मतदाता सूची से अनुचित रूप से हटाए गए सभी पात्र नागरिकों के नाम दोबारा शामिल कर उनके मताधिकार की रक्षा की जाए।
  4. प्रवासी मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों तथा गरीब एवं वंचित वर्गों के मताधिकार की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
  5. चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जाए।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए और मतदाता सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम अनुचित तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की।

इस मौके पर असगर आलम, शरीफुल इस्लाम, कैफुल, मोहम्मद सलीम, मोंटू प्रामाणिक, पूषा मिंज, नजीर हुसैन, अकबर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button