झारखंड समाचारघाघरा
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बैल की मौत,वाहन पुलिस के हवाले


घाघरा (गुमला): घाघरा प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य पथ पर तेज रफ्तार हाइवा डंपर की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा डंपर गुमला की ओर से तेज गति में लोहरदगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे बैल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा डंपर को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
![]()




