टेल लैंप लगाने के आदेश पर भड़का विरोध,7अक्टूबर को साहिबगंज में लोको पायलट देंगे धरना
jharkhand news

साहिबगंज।रेलवे बोर्ड के एक निर्देश को लेकर लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों में नाराजगी है. बोर्ड ने 23 सितंबर 2026 को जारी पत्र में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को ट्रेन का टेल लैंप लॉबी से स्वयं ले जाकर इंजन में लगाने का निर्देश दिया है. इस आदेश के विरोध में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान किया है.
7 अक्टूबर को संयुक्त क्रू लॉबी के सामने प्रदर्शन
जोनल कार्यकारिणी समिति के आह्वान पर पूर्व रेलवे की विभिन्न क्रू लॉबी के समक्ष 7 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. साहिबगंज में संयुक्त क्रू लॉबी के समक्ष सुबह 11 बजे से लोको रनिंग स्टाफ धरना देगा. एसोसिएशन ने सभी संबंधित कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

आदेश वापस लेने की मांग
एसोसिएशन ने रेलवे बोर्ड के निर्देश को वापस लेने की मांग की है. संगठन का कहना है कि इस आदेश के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है. धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे बोर्ड तक अपनी मांग पहुंचाने की तैयारी है.
![]()





