झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

Views: 205
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

लातेहार:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शहर से लेकर गांव तक में चल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला खेल पदाधिकारी, लातेहार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग बालक बालिका वॉलीबॉल सेंटर के खिलाड़ियों ने मतदान के लिए अपील किया।
लातेहार जिला मुख्यालय स्थित बालक बालिका डे बोर्डिंग वॉलीबॉल के केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्लोगन लिखकर लोगों से आसान लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहृवाहन किया। साथ ही खिलाड़ियों ने वैसे मतदाताओं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है उन सभी को अपने बीएलओ या नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का भी आग्रह किया। खिलाड़ियों ने एक सुर में लोकसभा चुनाव में लातेहार के सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और हमारे भविष्य को सुरक्षित करेने की आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा समेत सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Loading

मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button