झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे ने परिवार के साथ की छठ पूजा, जिले की खुशहाली की मांगी दुआ

संत जेवियर स्कूल के समीप छठ घाट पर पत्नी और परिजनों के साथ की पूजा-अर्चना, प्रशासनिक अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

Views: 3
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे ने परिवार के साथ किया छठ व्रत, जिले की सुख-शांति के लिए मांगी दुआ

साहिबगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ पर साहिबगंज में आस्था और श्रद्धा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिले के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे प्रशासनिक दायित्वों के साथ पारिवारिक परंपरा निभाते हुए खुद पूजा का डाला लेकर छठ घाट पहुंचे। संत जेवियर स्कूल के समीप स्थित छठ घाट पर उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भास्कर की आराधना की।

साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे ने परिवार के साथ की छठ पूजा, जिले की खुशहाली की मांगी दुआ

इस दौरान उपायुक्त की मां ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, डीसी ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर लोक आस्था के इस महापर्व में भागीदारी निभाई। उन्होंने भगवान सूर्य से जिलेवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

उपायुक्त ने जिले में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द कायम रहने की भी प्रार्थना की। उनकी इस सहभागिता ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक और पारिवारिक परंपराओं के प्रति सम्मान की झलक प्रस्तुत की।

छठ घाट पर दिखी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर नगर परिषद पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे ने परिवार के साथ की छठ पूजा, जिले की खुशहाली की मांगी दुआ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button