स्थानीय समाचार
Jharkhand News:समाजसेवी लुत्फल हक दिल्ली में हुए सम्मानित


पाकुड़ संवाददाता।
जिले के प्रख्यात समाजसेवी लुत्फल हक को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। दिल्ली में आयोजित विकसित भारत लीडरशिप समिट 2026 में उन्हें सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित थे। दोनों मंत्रियों ने लुत्फल हक द्वारा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
लुत्फल हक ने कहा कि यह सम्मान समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनहित के कार्यों में लगे रहेंगे।
![]()




