ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, संदिग्ध पाउडर भी बरामद

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

कोटालपोखर संवाददाता: बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस तथा सफेद और गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बरहरवा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सिरासिन क्षेत्र से एक लाल रंग के टेंपो में एक व्यक्ति अवैध हथियार और प्रतिबंधित सामग्री लेकर जा रहा है।

बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, संदिग्ध पाउडर भी बरामद

सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान टेंपो से एक लोडेड देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस के साथ-साथ सफेद एवं गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ। पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एकराम मोमिन (पिता- गयासुद्दीन मोमिन), निवासी- धरमडांगा, पोस्ट- बेवा, थाना- फरक्का, जिला- मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरहरवा थाना कांड संख्या 194/26, दिनांक 28.07.2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बरामद संदिग्ध पाउडर की जांच कराई जा रही है, वहीं तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पुलिस गहन जांच में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार और पाउडर को कहां ले जाया जा रहा था।

Loading

बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, संदिग्ध पाउडर भी बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button