भोजपुरी
Trending

काजल राघवानी ने खेसारी लाल से जुड़े पुराने रिश्ते पर की खुलकर बात

अभिनेत्री ने कहा- रिश्तों में ईमानदारी और भावनाएं अहम, निजी जिंदगी को लेकर भी रखी अपनी बात

Views: 4
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कलाकार लंबे समय तक फिल्मों में साथ नजर आये और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। बाद में दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें भी सामने आती रहीं।

हाल ही में काजल राघवानी ने एक बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते और निजी भावनाओं को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिश्ते में अपनी ओर से पूरी ईमानदारी और भावनाओं के साथ जुड़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके जैसा प्यार और समर्पण हर किसी से मिलना जरूरी नहीं है।

काजल राघवानी ने खेसारी लाल से जुड़े पुराने रिश्ते पर की खुलकर बात

शादीशुदा व्यक्ति से रिश्ते को लेकर पूछे गये सवाल पर काजल ने कहा कि प्यार और भावनाएं कई बार परिस्थितियों के अनुसार पैदा होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसी पहली लड़की नहीं हैं, जिसे किसी शादीशुदा पुरुष से प्यार हुआ हो।

काजल और खेसारी लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है। पर्दे पर उनकी जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दोनों के निजी रिश्ते को लेकर समय-समय पर चर्चाएं भी होती रही हैं। हालांकि, दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को लेकर सार्वजनिक रूप से अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं।

काजल के ताजा बयान के बाद एक बार फिर दोनों कलाकारों के पुराने रिश्ते की चर्चा शुरू हो गयी है। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी बात व्यक्तिगत अनुभव और भावनाओं के संदर्भ में रखी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button