पाकुड़
Trending

पाकुड़ में 10 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों का सम्मान

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा- बच्चों का भविष्य संवारने के साथ बाल विवाह के खिलाफ भी निभाएं सक्रिय भूमिका, खेलो झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी भी हुए सम्मानित

Views: 1
0 0
Read Time:4 Minute, 23 Second

केशव तिवारी, ब्यूरो चीफ,

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पाकुड़ में शिक्षा और खेल के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण-सह-सम्मान समारोह में 10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं, खेलो झारखंड 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

समारोह में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ उन्हें बच्चों के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और बच्चों की प्रतिभा को निखारना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है उन्हें सही मार्गदर्शन, अनुकूल शैक्षणिक वातावरण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर देने की। इसके लिए विद्यालयों में संचालित तीनों शैक्षणिक मॉड्यूल का प्रभावी अनुपालन अनिवार्य है।

डीसी ने स्पष्ट किया कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है। बच्चों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का विकास करना भी उनकी अहम जिम्मेदारी है।

पाकुड़ में 10 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों का सम्मान

बाल विवाह के खिलाफ शिक्षक बनें बदलाव के वाहक

उपायुक्त ने प्रोजेक्ट ‘तारा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीति बच्चों, विशेषकर किशोरियों के भविष्य और उनके अधिकारों के लिए गंभीर चुनौती है। इसे समाप्त करने में शिक्षक और विद्यालय प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बाल विवाह की आशंका वाले मामलों की समय रहते पहचान करने, बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सहयोग दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त पाकुड़ का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से ही हासिल होगा।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच और संसाधन

खेलो झारखंड 2026-27 में जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए डीसी ने कहा कि बालक और बालिका टीमें लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए विद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुरूप खेल सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। बेहतर संसाधन और अभ्यास की सुविधा मिलने से खिलाड़ी राज्य स्तर पर पाकुड़ का प्रदर्शन और बेहतर कर सकेंगे।

उपायुक्त ने शिक्षकों से शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बराबर महत्व देने की अपील की। समारोह में 10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, एडीपीओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button