ब्रेकिंग न्यूज़पाकुड़

पाकुड़ में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक,4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण

रिपोर्ट: पाकुड़ संवाददाता,

पाकुड़। झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक की समीक्षा


बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने जानकारी दी कि आगामी 04 अगस्त को झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकुड़ में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

पाकुड़ में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक,4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण

शिबू सोरेन का योगदान


विधायक ने कहा कि गुरुजी की आदमकद प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और योगदान से परिचित कराएगी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

कार्यकर्ताओं का योगदान


बैठक में विधायक ने 29 जुलाई को संपन्न हुए एसआईआर अभियान का जिक्र करते हुए बताया कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, प्रभारी प्रमुख अब्दुल गनी मोमिन, प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, मुसलुद्दीन अंसारी, मुखिया जन जंतु सोरेन, रंजन साहा, जब्बार अंसारी, मोतिन अंसारी, निर्मल साहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button