झारखंड समाचारगढ़वास्थानीय समाचार
Trending

बरडीहा में महासप्तमी पर भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल

बरडीहा में महासप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

बरडीहा में महासप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

बरडीहा (गढ़वा)। महासप्तमी के पावन अवसर पर शनिवार को गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा सह जल यात्रा निकाली गई। जीका दुर्गा मंडप परिसर सहित खरडीहा, जत्रो बंजारी, सेमरी एवं अन्य स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

मुख्य कलश यात्रा जीका दुर्गा मंडप परिसर से निकाली गई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जीका पंचायत की मुखिया, उनके पति वशिष्ठ पासवान, राजू पासवान सहित 500 से अधिक महिलाएं, पुरुष और ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और भक्तिभाव के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

बरडीहा में महासप्तमी पर भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल

महासप्तमी के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक उत्साह से क्षेत्र में पर्व का उल्लास देखने को मिला।

इस मौके पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कलश यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आस्था, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गापूजा एवं महासप्तमी की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द का संचार करते हैं।

Loading

बरडीहा में महासप्तमी पर भव्य कलश यात्रा, 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button