गढ़वा

बरडीहा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बीडीओ-सीओ ने किया ध्वजारोहण

बीडीओ-सीओ ने किया ध्वजारोहण

Views: 22
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

बरडीहा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बीडीओ-सीओ ने किया ध्वजारोहणबरडीहा। प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह बालिका आवासीय विद्यालय, बरडीहा परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र सेवा और देशहित में योगदान देने का संदेश दिया।बरडीहा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बीडीओ-सीओ ने किया ध्वजारोहण

इसके अलावा बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, बरडीहा थाना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

समारोह के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button