जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को मिला कलाकारों का समर्थन,पीयूष मिश्रा पहुंचे रांची

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में पिछले कई दिनों से छात्र आंदोलन जारी है। अब इस आंदोलन को कई बड़ी हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। शनिवार, 8 अगस्त को अभ्यर्थियों के समर्थन में अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा भी रांची पहुंचे। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए यहां आने के लिए बस इतना ही काफी था।” छात्रों को…

Read More

JPSC-JSSC मामले में सरकार से वार्ता के लिए 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी

राँची। JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों की ओर से सरकार के साथ वार्ता के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं। अब सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच होने वाली वार्ता पर सभी की निगाहें टिकी हैं। छात्रों की मांगों और JPSC-JSSC से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर वार्ता में महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद…

Read More

रांची में बड़ी कार्रवाई: 800 किलो नकली पनीर सहित घी, क्रीम और खोवा जब्त

रांची (संवाददाता):रांची के पॉश इलाके रातू रोड स्थित रतन लाल कॉम्प्लेक्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली खाद्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान करीब 800 किलो नकली पनीर के साथ-साथ देसी घी, क्रीम और खोवा भी बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने मौके पर ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की, जिसमें शुरुआती स्तर पर ही ये सभी उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं पाए गए। इस अभियान का नेतृत्व…

Read More

रांची सिविल कोर्ट में 7 अगस्त को पूर्ण कार्य बहिष्कार, अन्य न्यायालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

रांची (संवाददाता):रांची जिला बार एसोसिएशन की बैठक नए बार भवन के प्रथम तल पर आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 7 अगस्त को सिविल कोर्ट में पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। बैठक में तय किया गया कि इस दिन सिविल कोर्ट में अधिवक्ता किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। वहीं, एसडीओ कोर्ट, एलआरडीसी न्यायालय, डीसी न्यायालय, कमिश्नर न्यायालय सहित अन्य न्यायिक न्यायालयों में वकीलों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पहले से ही जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के इस निर्णय से न्यायिक…

Read More

रांची में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 2026 के लिए प्रारूप प्रकाशन पर चर्चा

रांची (संवाददाता):जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) एवं प्रारूप प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टलceo.jharkhand.gov.inपर जाकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्र BLO को जमा नहीं किया है, वे प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची…

Read More

झारखंड में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित,5अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा एवं आपत्ति

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के बाद बुधवार को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का प्रकाशन कर दिया गया। अब जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा किया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, यदि किसी योग्य मतदाता का नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं है, तो वह बिना विलंब अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।…

Read More

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का शक्ति प्रदर्शन, 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाला मार्च

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने करीब 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकालकर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से दोहराया और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। तेज बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर मार्च करते रहे। इस दौरान देशभक्ति…

Read More

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय,रांची समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और…

Read More

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष तैयारी, 24×7 सेवाएं और तेज डिलीवरी का दावा

रांची। India Post की जनहितकारी सेवाओं एवं रक्षाबंधन के अवसर पर की गई विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए सोमवार को रेलवे मेल सेवा (आरएमएस), रांची रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे मेल (एसआरएम) Premjeet Kumar ने बताया कि डाक विभाग इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के स्नेह को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। देशभर में बुक की गई राखियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोसेस किया…

Read More

रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का घेराव

रांची। सिविल कोर्ट के लगभग 35 अधिवक्ताओं को एसडीओ कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। इसको लेकर सोमवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गोलबंद होकर एसडीओ कार्यालय एवं कोतवाली थाना का घेराव किया। विरोध के दौरान सिविल कोर्ट में कार्य का भी बहिष्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व एक मामले में कोतवाली थाना की अनुशंसा पर एसडीओ कोर्ट द्वारा करीब तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। अब इस नोटिस को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी सामने आई…

Read More