रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का घेराव

रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का घेराव
Views: 40
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, SDO कार्यालय और कोतवाली थाना का घेराव

रांची। सिविल कोर्ट के लगभग 35 अधिवक्ताओं को एसडीओ कार्यालय से नोटिस मिलने के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। इसको लेकर सोमवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गोलबंद होकर एसडीओ कार्यालय एवं कोतवाली थाना का घेराव किया। विरोध के दौरान सिविल कोर्ट में कार्य का भी बहिष्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व एक मामले में कोतवाली थाना की अनुशंसा पर एसडीओ कोर्ट द्वारा करीब तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। अब इस नोटिस को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी सामने आई है।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय और कोतवाली थाना परिसर में जमकर नारेबाजी की और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जवाब की मांग की। वकीलों ने पुलिस-प्रशासन और अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई।

अधिवक्ताओं का कहना था कि बिना उचित जांच और तथ्यों की पूरी जानकारी लिए इस प्रकार की कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं लिया गया और मामले का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे भी कार्य बहिष्कार जारी रखने को बाध्य होंगे।

वहीं, थाने में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं और मामले के समाधान का आश्वासन दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment