बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की जांच,कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की जांच,कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Views: 37
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

बरवाडीह। किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न दुकानों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी Lavkesh Singh ने किया। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी Ramnath Yadav एवं अंचल सहायक Nityanand Tiwari भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध खाद-बीज के स्टॉक, लाइसेंस, बिक्री पंजी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे उर्वरकों की बिक्री निर्धारित सरकारी दर पर करें तथा दुकान में मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।

बरवाडीह में खाद-बीज दुकानों की जांच,कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री पहुंचाना है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान दुकानदारों ने नियमों का पालन करने का भरोसा दिया और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment