Views: 6
1 0
05 और 07 अगस्त को लातेहार के सभी प्रखंडों में लगेगा विशेष प्रमाण पत्र शिविर,त्वरित होगा निष्पादन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

05 और 07 अगस्त को लातेहार के सभी प्रखंडों में लगेगा विशेष प्रमाण पत्र शिविर,त्वरित होगा निष्पादन

लातेहार। जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से 05 अगस्त एवं 07 अगस्त 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष प्रमाण पत्र निर्गमन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्रों से…

05 और 07 अगस्त को लातेहार के सभी प्रखंडों में लगेगा विशेष प्रमाण पत्र शिविर,त्वरित होगा निष्पादन
Read Time:2 Minute, 15 Second

लातेहार। जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से 05 अगस्त एवं 07 अगस्त 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष प्रमाण पत्र निर्गमन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्रों से संबंधित नए और लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। इसके साथ ही शिविरों में नए आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

05 और 07 अगस्त को लातेहार के सभी प्रखंडों में लगेगा विशेष प्रमाण पत्र शिविर,त्वरित होगा निष्पादन

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शिविरों के सफल संचालन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार एवं महुआडांड़ को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित करें, निर्धारित समय पर प्रमाण पत्र निर्गत करें और प्रगति प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने प्रखंड में आयोजित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports