विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
Views: 29
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

विश्रामपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विश्रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

इस मामले में विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 274 एवं 275 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विश्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment