Views: 27
0 0
चंदवा CHC में डॉक्टरों की भारी कमी पर उठी आवाज, अयुब खान ने CM व स्वास्थ्य मंत्री का खींचा ध्यान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , , ,

चंदवा CHC में डॉक्टरों की भारी कमी पर उठी आवाज, अयुब खान ने CM व स्वास्थ्य मंत्री का खींचा ध्यान

चंदवा। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा में डॉक्टरों की गंभीर कमी को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने Hemant Soren, Irfan Ansari, Kalpana Soren एवं उपायुक्त Sandeep Kumar को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया। अयुब…

चंदवा CHC में डॉक्टरों की भारी कमी पर उठी आवाज, अयुब खान ने CM व स्वास्थ्य मंत्री का खींचा ध्यान
Read Time:3 Minute, 2 Second

चंदवा। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा में डॉक्टरों की गंभीर कमी को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने Hemant Soren, Irfan Ansari, Kalpana Soren एवं उपायुक्त Sandeep Kumar को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया।

अयुब खान ने मांग की है कि चंदवा CHC में तत्काल नए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं की गई तो जिन डॉक्टरों का तबादला किया गया है, उसे तत्काल रद्द किया जाए।

उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल आठ चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से पहले पांच डॉक्टर कार्यरत थे। हालांकि, हाल के दिनों में तीन चिकित्सकों—प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी, वरीय चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. श्रेयांस शुभम—का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया। वहीं डॉ. तरुण जोस लकड़ा की देवघर में प्रतिनियुक्ति हो गई और वरीय चिकित्सक डॉ. प्रकाश बड़ाईक का निधन हो चुका है। इस स्थिति के कारण CHC में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह संकट में आ गई है।

चंदवा CHC में डॉक्टरों की भारी कमी पर उठी आवाज, अयुब खान ने CM व स्वास्थ्य मंत्री का खींचा ध्यान

अयुब खान ने कहा कि पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे इस स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ तीन चिकित्सकों का तबादला करना उचित नहीं है। उनके स्थान पर अब तक नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे इलाके की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि चंदवा क्षेत्र दुर्घटना जोन के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिदिन दुर्घटना के गंभीर मरीज इलाज के लिए CHC पहुंचते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अयुब खान ने चिंता जताई कि यदि जल्द ही नए चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं की गई, तो ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर गंभीर असर पड़ेगा, जिससे लाखों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports