पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक का शव प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ओवरब्रिज के समीप पोल संख्या 151/2 और 150/42 के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) के अधिकारी और जवान…
Read MoreCategory: Train
गढ़वा से बलरामपुर तक नई रेल लाइन को मंजूरी: झारखंड-छत्तीसगढ़ कनेक्टिविटी में आएगा बड़ा बदलाव
रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गढ़वा से बलरामपुर तक नई रेलवे लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच यातायात और व्यापार को भी आसान बनाएगी। रेल मंत्रालय द्वारा इस परियोजना की गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में इस दिशा में तेजी से कार्य शुरू होगा। करीब 261 किलोमीटर लंबी इस नई रेलवे लाइन को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज…
Read Moreमधुपुर जंक्शन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की ली जानकारी
मधुपुर: भारतीय रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने मधुपुर जंक्शन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम विशेष ट्रेन से मधुपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुलभ शौचालय, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म परिसर सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य…
Read Moreचलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बरहरवा संवाददाता , बरहरवा-साहेबगंज रेलखंड के कल्याणचक रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पोल संख्या 99/01 एवं पुल संख्या 299 के बीच हुई, जहां किसी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे गैंगमेन मो. अनवर और ओरओमप्रकाश प्रजापति ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल युवक को घटनास्थल से निकाला। घायल की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। दोनों रेलवे कर्मियों ने युवक…
Read Moreट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बरहरवा;-मालदा रेल मंडल के धमधमिया तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को अप लाइन के बाबूपुर छठ घाट के समीप तीनपहाड़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया।जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ थाना पुलिस को धमधमिया तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेल पोल संख्या 191/33- 35 के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली. जिसपर तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी महेंद्र पंडित(78) के…
Read Moreबरहेट में एमजीआर रेलवे फाटक के पास कोयला ढोने वाली दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, कई घायल
बरहरवा, साहिबगंज: फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर सोमवार तड़के एक भीषण रेल दुर्घटना घटी, जिसमें कोयला ढोने वाली दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना बरहेट रेलवे फाटक से मात्र 50 गज की दूरी पर सुबह 3:35 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक इंजन में आग लग गई, जिससे आग की लपटें 8 से 10 फीट ऊँचाई तक उठने लगीं। ड्राइवर समेत दो रेलकर्मियों की मौत, कई घायल इस भयावह हादसे में मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो (35 वर्ष), जो कि बोकारो सेक्टर 9 के निवासी…
Read Moreहेहेगड़ा में ट्रेन हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह सीआईसी सेक्शन के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो दसई सिंह का पुत्र था। इस हादसे से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह लातेहार मेला देखकर हेहेगड़ा लौट रहा था। रात का…
Read Moreभारतीय रेलवे का ‘स्वरेल’ सुपर ऐप: यात्रियों के लिए एकीकृत सेवाओं का नया अनुभव
रेल मंत्रालय ने आज ‘स्वरेल’ नामक सुपर ऐप का अनावरण किया है, जो रेलवे की विभिन्न सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा। फिलहाल, यह ऐप बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। ‘स्वरेल’ क्या है? ‘स्वरेल’ भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक सुपर ऐप है, जिसे यात्रियों को रेलवे से संबंधित सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग, भोजन ऑर्डर, प्लेटफॉर्म पास खरीदने, समय-सारिणी की निगरानी,…
Read Moreरेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को दी बड़ी राहत, छठ पूजा में बिहार के लिए चलाई 15 स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली (आरएनएस)। छठ पूजा के मौके पर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, खासकर जनरल डिब्बों में। छठ पूजा का पर्व चार नवंबर से शुरू हो रहा है और इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। रेलवे की तरफ से विभिन्न स्टेशनों से 15 स्पेशल रेल गाडिय़ां चलाई हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिल…
Read Moreसासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में हादसा,तीन लोगों की मौत,10 घायल
लातेहार: लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है.मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है.तीन डेड बॉडी रिकवर कर लिए गए हैं. आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है.इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई…
Read More