(बेहरामपुर)अधीर रंजन ने कांग्रेस और वामदलों को बताया पश्चिम बंगाल की बड़ी ताकत

बेहरामपुर , (आरएनएस)। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने वामदलों और कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी साजिश के तहत लोगों को मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोकसभा चुनाव के बीच किए जा रहे दावों और वादों को खोखला बताया। इसके साथ ही उन्होंने शक्तिपुर दंगे को सुनियोजित साजिश का नतीजा बताया।कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ममता बनर्जी साधु-संतों के खिलाफ…

Read More

(कोलकाता)कोलकाता की झुग्गी बस्ती में गिरी 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, 10 लोग घायल

कोलकाता,(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आधी रात पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई. जिसके मलबे में करीब 10 लोग फंस गए. पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में सोमवार देर रात करीब 12.10 बजे एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा पास की झुग्गी बस्ती में गिर गया. इसके मलबे में झुग्गी बस्ती में रहने वाले 10 लोग फंस गए. जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इमारत के मलबे को हटाने के काम जारी है. राज्य आपदा प्रबंधन की टीम इमारत…

Read More

(नई दिल्ली)महिला सांसद और विधायको को संदेशखाली जाने से रोका गया : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली , (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार सहित विपक्ष पर निशान साधा और संदेशखाली घटना पर विपक्ष की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। त्रिवेदी ने कांग्रेस द्वारा किए गए सनातन विरोधी कार्य और कृत्यों को बताते हुए, कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार पर हिन्दु और मुस्लिम में पक्षपात करने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि विगत कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली जो नृशंस अत्याचार की कहानियां सामने आ रहीं हैं, वह सर्वविदित है।…

Read More

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या.

कोलकाता (Rns):- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए नेता विक्की यादव तृणमूल नेता और लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह के वफादार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाइकिल से यादव के आवास के सामने पहुंचे और जैसे ही वह घर से बाहर निकले, उन्होंने उन पर करीब से कम से कम 11 राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें तुरंत पास के भाटपारा राज्य जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर…

Read More

(कोलकाता)राशन वितरण घोटाला : ज्योतिप्रिय मलिक ने अपनी गिरफ्तारी में सुवेंदु अधिकारी को बताया ‘मुख्य साजिशकर्ता.

कोलकाता(आरएनएस):-पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के पीछे प्रमुख साजिशकर्ता बताया। गुरुवार की सुबह उनके आवास पर शुरू हुई मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार सुबह उनकी गिरफ्तारी के बाद, राज्य के पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री मलिक को अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए जोका के ईएसआई अस्पताल ले जाने से पहले ईडी के साल्ट लेक कार्यालय लाया गया था।ईडी कार्यालय से…

Read More

ED की बड़ी कार्रवाई : ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर छापेमारी, राशन घोटाले को लेकर चल रही है जांच

कोलकाता (Rns) :- कोलकाता में प.बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे। यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी कर रही है। ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर पहले भी छापेमारी होती रही है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास में दाखिल हुए हैं।…

Read More

ममता सरकार के मंत्री फिरहाद और MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर CBI ने की रेड.

कोलकाता(आरएनएस ) सीबीआई ने नगर पालिकाओं में करोड़ों रुपये की भर्ती के मामले में एजेंसी की चल रही जांच के सिलसिले में रविवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के आवास पर तलाशी ली। इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई अधिकारियों की एक दूसरी टीम तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के आवास पर पहुंची। उनके आवासों की बाहरी रिंग को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने पूरी तरह से घेर लिया है।किसी को भी घर में प्रवेश करने या उससे बाहर आने की अनुमति नहीं…

Read More

दुर्गापुर में सरकारी दफ्तर में भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें हुई नष्ट.

कोलकाता 19 Sep, (Rns):- पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख औद्योगिक टाउनशिप दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के मुख्य कार्यालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आग मंगलवार सुबह करीब 2.30 बजे देखी गई, जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन सेवा कार्यालय को सूचित किया। जब तक दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया। सौभाग्य से, आग तड़के लगी जब वहां…

Read More