हाईकोर्ट ने विजय शाह पर दर्ज FIR की भाषा पर जताई नाराजगी, कहा– अब जांच पर रखी जाएगी न्यायालय की निगरानी

भोपाल: मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में दर्ज की गई एफआईआर की भाषा पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले की पुलिस जांच न्यायालय की सीधी निगरानी में होगी। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा कि एफआईआर में प्रयुक्त भाषा न केवल असंगत है, बल्कि यह कानून की मर्यादाओं को भी लांघती है। हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य पुलिस को निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दिए हैं…

Read More

अमानवीय बर्तावः मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहना गांव में घुमाया, पेशाब पिलाकर मुंडन भी किया

गुना (Rns):- मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समाज के एक युवक के साथ रिश्तेदारों द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को रिश्तेदारों ने महिलाओं के कपड़े पहनाए और गले में जूते की माला पहनाई। इसके साथ ही युवक के मुंह पर कालिख पोतने का भी आरोप है। महेंद्र सिंह बंजारा ने शिकायत दी कि उसे सेन बोर्ड चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से सौदान सिंह, गुमान सिंह, ओमकार के साथ 10-12 लोग जबरन अपने साथ पकड़ कर ले गए। रास्ते में और…

Read More

राहुल गांधी ने की महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा,उनकी समस्याएं भी जानीं

भोपाल , (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात बितानी पड़ी। मंगलवार की सुबह जब राहुल गांधी शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें महुआ बिनती महिलाएं दिखीं और उन्होंने अपने वाहन के काफिले को रुकवा कर इन महिलाओं से न केवल चर्चा की, बल्कि उनकी समस्याएं भी जानीं।राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए थे, मगर हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और मौसम खराब होने के कारण उन्हें रात शहडोल में बिताना…

Read More

तोमर ने योगी आदित्यनाथ से की भेंट

भोपाल, (Rns) : मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से सौजन्य भेंट की। योगी ने तोमर को विधानसभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।विधानसभा की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार तोमर ने मुख्यमंत्री योगी को मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पाद भी भेंट किए। तोमर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण पूर्ण होने एवं 22 जनवरी को प्राण…

Read More

मध्यप्रदेश में सरकार चलाने वाले 53 अफसरों में सिर्फ एक पिछड़े वर्ग का – राहुल गांधी

भोपाल :- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराए जाने का वादा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और 53 अफसर सरकार चलाते हैं। इन 53 अफसरों में सिर्फ एक पिछड़े वर्ग का है। राहुल गांधी ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में कहा कि अगर इस देश में 50 प्रतिशत ओबीसी है तो सरकार चलाने में भी 50 प्रतिशत ओबीसी की भागीदारी होनी चाहिए, अगर प्रदेश में 15 प्रतिशत आदिवासी हैं तो…

Read More

मध्यप्रदेश को बेरोजगारों का प्रदेश बनाया भाजपा ने : कमलनाथ.

भोपाल (Rns) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने मध्यप्रदेश को ‘बेरोजगारों का प्रदेश’ बना दिया है।कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करते हुए लिखा है कि राज्य में युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनका दावा है कि आज राज्य में लगभग 40 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर नौजवानों के लिए…

Read More

कावेरी विवाद : कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष समीक्षा याचिका दायर करेगी सरकार.

बेंगलुरु (Rns): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि राज्य सरकार कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक समीक्षा याचिका दायर करेगी। राज्य सरकार का कहना है कि राज्य के पास पानी नहीं है, इसलिए वह इसे तमिलनाडु को नहीं दे सकता। सीएम सिद्दारमैया ने सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता के साथ बैठक के बाद अपने गृह कार्यालय ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने जनता को उनके सहयोग के लिए और संगठनों को शांतिपूर्ण बंद सुनिश्चित करने…

Read More

नहीं थम रही पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ाई.

विजयवाड़ा :- (Rns): विजयवाड़ा एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी। एन. चंद्रबाबू नायडू की हिरासत समाप्त हो रही थी। जिसके बाद उन्हें राजमुंड्री सेंट्रल जेल से अदालत में वीडियो के जरिए पेश किया गया। जज हिमा बिंदू ने उनकी न्यायिक हिरासत 11 दिनों के लिए बढ़ा दी। नायडू की दो दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के तुरंत बाद उन्हें न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। सीआईडी अधिकारियों ने तेलुगु देशम…

Read More

जन आशीर्वाद यात्रा काफिले पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त.

नीमच/भोपाल (Rns);- मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले पर कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालाकि वाहनों में सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरक्षित हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रावली कुंडी क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल वाहनों पर पथराव किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास…

Read More