Tradingभोपाल

अमानवीय बर्तावः मुंह पर कालिख पोत और जूते की माला पहना गांव में घुमाया, पेशाब पिलाकर मुंडन भी किया

गुना (Rns):- मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समाज के एक युवक के साथ रिश्तेदारों द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को रिश्तेदारों ने महिलाओं के कपड़े पहनाए और गले में जूते की माला पहनाई। इसके साथ ही युवक के मुंह पर कालिख पोतने का भी आरोप है। महेंद्र सिंह बंजारा ने शिकायत दी कि उसे सेन बोर्ड चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से सौदान सिंह, गुमान सिंह, ओमकार के साथ 10-12 लोग जबरन अपने साथ पकड़ कर ले गए। रास्ते में और भी कई लोग मिले, सभी ने उसे बंधक बनाया और मारपीट की। महेंद्र सिंह के मुताबिक उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और कपड़े भी उतार दिए। पेशाब पिलाकर मुंडन किया और महिलाओं के कपड़े पहनाए गए। इतना ही नहीं, मुंह पर कालिख पोत दी गई। ये सभी लोग उसे बंधक बना कर कई जगह घुमाते रहे। पीड़ित का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना के पीछे बंजारा समाज की प्रथा में तय की गई राशि का भुगतान न करना मुख्य वजह बताई जा रही है। महेंद्र की चचेरी बहन की शादी आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से हुई थी और इसमें 20 लाख रुपए देना तय हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गुना में पीड़ित की शिकायत पर सोमवार देर रात को सात लोगों के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और अमानवीय कृत्य किए जाने के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल राजस्थान भेजा जा रहा है।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button