कोटालपोखर (साहिबगंज)। जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है। सूचना…
Read MoreCategory: क्राइम
मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी महिला चंदा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए चंदा देवी के पति उपेंद्र कुमार (निवासी बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा) को भी…
Read Moreलातेहार में बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील,अवैध प्रसव और नवजात शव फेंकने का गंभीर आरोप
लातेहार संवाददाता,लातेहार:-जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन रोड स्थित चटनाही में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। यह कार्रवाई बिना ड्रग लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालन की शिकायत मिलने के बाद की गई। मामले को गंभीर बनाते हुए शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त मेडिकल स्टोर में एक महिला का अवैध रूप से प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उसके शव को कथित रूप से कचरे के…
Read Moreविनीत तिवारी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, झांसी से दबोचा गया फरार आरोपी प्रशांत तिवारी
संवाददाता: अनुज तिवारी | मेदिनीनगर पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शहर थाना कांड संख्या 141/2026 के फरार आरोपी प्रशांत तिवारी (26), पिता कौशल किशोर तिवारी, निवासी बड़कागांव, थाना सदर, को पलामू पुलिस की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रशांत तिवारी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन…
Read MoreLatehar News:ओझा-मती के शक में वृद्ध की टांगी से हत्या,एक महिला हिरासत में
लातेहार:लातेहार सदर प्रखंड के रजवार पंचायत अंतर्गत मासियातु गुड़तुड़ गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ओझा-मती (जादू-टोना) के शक में एक वृद्ध की टांगी से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केश्वो राम (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। मृतक के पुत्र संजय राम ने आरोप लगाया है कि दशरथ गंजू, रोशन भुइयां, जुगेश्वर भुइयां, नेपाली गंजू तथा रोशन भुइयां की बहन ने मिलकर उनके पिता पर हमला…
Read Moreबुंडू टोल प्लाजा पर ‘गुप्त वसूली’ का आरोप, ट्रेलर रोके जाने से ट्रांसपोर्टर परेशान
रांची। झारखंड के बुंडू टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रांसपोर्टर और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कमर्शियल ट्रेलर (संख्या NL04AA1699) जमशेदपुर से मध्यप्रदेश जा रहा था। टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान कथित तौर पर अतिरिक्त शुल्क को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान टोल बूथ का शीशा टूटने की घटना भी सामने आई, जिसके बाद टोलकर्मियों ने ट्रेलर को रोक लिया। ट्रांसपोर्टर हरमिंदर…
Read Moreहिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस
48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा व्यापक जनआंदोलन, प्रशासन की होगी जिम्मेदारी: संजीव सिन्हा जमशेदपुर। बिष्टुपुर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की। भाजपा…
Read Moreग्राम प्रधान से लूट कांड का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार
महुआडांड़ (लातेहार) — महुआडांड़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान से लूट के चर्चित मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला महुआडांड़ थाना कांड संख्या- 32/26, दिनांक 18 जून 2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हकीम अंसारी (19 वर्ष), कासिफ अंसारी उर्फ बलन (22 वर्ष), कमर अंसारी उर्फ काना राजा (नाबालिग, 16 वर्ष) एवं ईमरान अहमद उर्फ राजू…
Read Moreगुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर
घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान समेत करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली, वहीं घर के बाहर बंधी एक बछिया को भी अपने साथ ले गए। मामले में पीड़ित दुकानदार सुनील सिंह ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार…
Read Moreगोमिया में पड़ोसी पर गंभीर आरोप: महिला-बेटी से अश्लील हरकत, जान से मारने की धमकी
तेनुघाट/गोमिया संवाददाता:गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर पश्चिमी पंचायत के पकरीया टोला में एक परिवार ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित मनोज प्रसाद ने बोकारो पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में मनोज प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला दीपक तिवारी (पिता स्व. अमीर तिवारी) पिछले कई महीनों से उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी उनकी पत्नी और बेटी घर से बाहर निकलती हैं, तो आरोपी…
Read More