Views: 30
0 0
गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , , ,

गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर

घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान समेत करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली, वहीं घर के बाहर बंधी एक बछिया को भी अपने साथ ले गए।…

गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर
Read Time:2 Minute, 14 Second
गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर

घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान समेत करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली, वहीं घर के बाहर बंधी एक बछिया को भी अपने साथ ले गए।

मामले में पीड़ित दुकानदार सुनील सिंह ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार तड़के करीब 4 बजे चोरों ने उनके घर के बाहर बंधी बछिया को चुरा लिया। बाद में खोजबीन के दौरान पता चला कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला भी तोड़ दिया है।

गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर

दुकान से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, साबुन, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत करीब 25 हजार रुपये के सामान और 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 30 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

पीड़ित के अनुसार, चोर सफेद रंग की ब्रेजा कार से आए थे और उसी वाहन में बछिया को लेकर फरार हो गए।

इसी रात परसाटोली निवासी जितेंद्र गोप के घर के पीछे आंगन में रखे एल्यूमिनियम के बर्तन भी चोरी हो गए, जिससे उन्हें करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि चोर वारदात के बाद वाहन से घाघरा की ओर भाग निकले। पुलिस से जल्द कार्रवाई और गश्ती बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Loading

गुटवा गांव में दो जगहों पर चोरी, दुकान से नकदी-सामान व बछिया ले उड़े चोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *