बरडीहा से देवघर के लिए 100 से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना,बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा

बरडीहा (गढ़वा)। प्रखंड मुख्यालय बरडीहा से गुरुवार को 100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कांवरियों को धार्मिक झंडा सौंपकर एवं हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। कांवरियों का दल दो बड़ी बसों एवं छोटी गाड़ियों से देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे को विदा करते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सुगम दर्शन-पूजन की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्तिभाव के साथ…

Read More

डीपीएस पाकुड़ में भव्य अलंकरण समारोह,मयंक बने हेड बॉय और नयनशी बर्मन हेड गर्ल

पाकुड़ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में बुधवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार का स्वागत प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बैज ऑफ ऑनर प्रदान कर किया। वहीं दीनबंधु सेन ने प्रधानाचार्य जेके शर्मा को बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया। निदेशक अरुणेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोनित नायक ने वैदिक श्लोक का उच्चारण किया। इसके बाद…

Read More

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट:चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

पाकुड़ संवाददाता/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जुलाई माह की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने की. एसपी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश बैठक में बताया गया कि जुलाई में 100 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि 113 कांडों का निष्पादन किया गया. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पॉक्सो एक्ट, आइटी एक्ट और एनडीपीसी एक्ट के…

Read More

सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल,विभाग ने तीन निर्माणाधीन पुलिया तुड़वाईं

पाकुड़ संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जोरडीहा पंचायत में कुटलो आरईओ सड़क से बड़ा कुटलो बुचु टोला तक बन रही करीब एक किलोमीटर सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सामने आई अनियमितता के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल के निर्देश पर विभागीय टीम ने निर्माणाधीन तीन पुलिया को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। गुणवत्ता से समझौता नहीं कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता दुर्गा सोरेन, कनीय अभियंता राकेश कुमार एवं जयकिशन मंडल मौजूद रहे। विभागीय टीम ने तीनों…

Read More

पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी,डीसी-एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

पाकुड़ संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर पाकुड़ जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। 10 से 13 अगस्त तक आयोजित पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन दोनों अधिकारियों ने परेड की तैयारियों के साथ समारोह की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।…

Read More

साहिबगंज से पढ़ाई कर 1998 बैच के आईएएस ज्ञानेश भारती बने अंडमान-निकोबार के मुख्य सचिव

कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज शहर के जाने-माने चिकित्सक सह सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. विजय कुमार के भतीजे और 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को भारत सरकार ने अंडमान-निकोबार का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मूल रूप से बांका जिले के कटोरिया निवासी ज्ञानेश भारती प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले ज्ञानेश भारती उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त, केंद्र सरकार में अपर सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और सेल टैक्स कमिश्नर समेत…

Read More

बरहरवा:विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण, पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने की। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी और कंप्यूटर सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार…

Read More

हाई वोल्टेज तार हादसे के पीड़ितों को मुआवजा,कार्यपालक अभियंता ने सौंपे ₹46 हजार व ₹2 लाख के चेक

गिरिडीह में बिजली विभाग की ओर से हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए पीड़ितों एवं उनके परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने पीड़ितों को चेक सौंपे। जानकारी के अनुसार, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बोधी यादव के भैंस की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी होने पर कार्यपालक अभियंता ने बोधी यादव को 46 हजार रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया। वहीं, दूसरी घटना में 11 हजार वोल्ट के हाई…

Read More

तेनुघाट महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

तेनुघाट। तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने की। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि इसे नियमित आदत और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों…

Read More

पाकुड़िया प्रखंड की पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित,शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर गांव के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में ग्रामीणों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया गया। पंचायती राज सीएससी के मार्गदर्शन में हुई ग्रामसभा ग्रामसभा की गतिविधियों की देखरेख पंचायती राज सीएससी के बीएम रोशन अंसारी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें संबंधित पंचायतों के मुखिया, विद्यालयों के शिक्षक और पंचायत से जुड़े वीएलई की…

Read More