भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

भागलपुर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न घोटालों के मामलों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि जनता के बीच सरकार के प्रति व्यापक असंतोष और आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और शिक्षा जैसे मूल मुद्दों पर ध्यान देने…

Read More

राजद जिला कार्यालय में दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

आगामी नगर निकाय चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवार उतारने की तैयारी : रामप्रवेश यादव लातेहार।शहर के करकट स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कार्यालय में बुधवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से राजद के वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल…

Read More

शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर भागलपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल ने किया भव्य समारोह का आयोजन

भागलपुर: 2 फरवरी 2025, रविवार को भागलपुर जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा पार्टी कार्यालय दक्षिणी क्षेत्र में बिहार के लेनिन कहे जाने वाले शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर बाल श्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने शोषित समाज…

Read More

माननीय विधायक सतीश दास का भागलपुर में हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत

भागलपुर, 31 जनवरी 2025 (शुक्रवार) – बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समिति के सदस्य एवं जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सतीश दास का भागलपुर आगमन पर जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भागलपुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक सतीश दास भागलपुर सर्किट हाउस से बांका जाने के क्रम में जब भागलपुर सीमा के समापन बिंदु पर पहुंचे, तब जिला राजद अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर राजद के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी…

Read More

युवा राष्ट्रीय जनता दल के लातेहार जिला अध्यक्ष बनाए गए पूर्व युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ दीपक यादव

लातेहार:- युवा राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यलय में की युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव के नेतृत्व सम्पन हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिया गया वहीं युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला लातेहार में शीर्ष नेतृत्व द्वारा बड़ी परिवर्तन की गई है! लातेहार जिला को राष्ट्रीय जनता दल के नया युवा जिला अध्यक्ष के रूप में दीपक यादव को नियुक्त किया गया है नियुक्ति पत्र युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी राजीव झा एवं युवा सम्राट प्रदेश अध्यक्ष रंजन…

Read More

इंडिया गठबंधन समर्थित प्रत्याशी ममता भुइयाँ पूर्ण रूप से करेंगी विकास: उपेंद्र मेहता।

भरत शर्मा की रिपोर्ट, पलामू/पंडवा:- प्रखंड अंतर्गत पंडवा से राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मेहता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयाँ प्रत्यक्ष तौर पर अधिकांश समय लोगों से मिलकर उनकी पूर्व से चली आ रही समस्यओं से अवगत होकर जन हित,जन कल्याण,सड़क,शिक्षा,बिजली,पानी तथा समग्र मुलभुत आवश्यक वह सभी कार्य जो लोकहित मे सार्थक हो। साथ ही साथ उपेंद्र मेहता ने बात चित के दौरान यह भी कहा की ममता भुइयाँ जब सत्ता मे आएंगी तो लोगों की जो भी समस्या होंगी छः महीने…

Read More

राधाकृष्ण किशोर को राजद से बिस्थापित होना पार्टी को कोई नुकसान नहीं :-उपेंद्र कुमार मेहता

भरत शर्मा की रिपोर्ट, पंडवा:- प्रखंड अंतर्गत राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मेहता ने कहा की राधाकृष्ण किशोर को राजद से लिखित रूप से इस्तीफा पार्टी को किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं है।उन्हों ने कहा की राजद को कर्मठ,संघर्षशील, पूर्ण रूप से समर्पित तथा पार्टी के बिस्तार हेतु सक्रिय नेता की जरुरत है।साथ ही साथ उपेंद्र कुमार मेहता ने कहा की 24लोक सभा चुनाव इंडिया गठबंधन समर्थित भावी प्रत्याशी ममता भुइयाँ क्षेत्र मे भ्रमण कर लोगो से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहें है जिसका परिणाम अपेक्षित…

Read More

हमारी सरकार आई तो मोदी होंगे जेल में:लालू की बेटी मीसा भारती

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा था कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला और हमारी सरकार आई तो पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेता जेल में होंगे।मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दो बार पीएम मोदी के जेल जाने को लेकर बयान दिया है। पहली बार एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में, दूसरी बार जनसंपर्क अभियान के दौरान।सोमवार (8 अप्रैल) को पटना के मसौढ़ी में जनसंपर्क अभियान के दौरान मीसा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही…

Read More

Election 2024:भाजपा ने अधिकांश उम्मीदवारों के किए नाम घोषित,अभी भी कन्फ्यूजन में महागठबंधन

रांची:-भाजपा ने 14 में से 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए थे। दो सीटों पर भी बाद में उम्मीदवारों के नाम का एलान हो चुका है। एक सीट राज्य में भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी को गठबंधन के तहत दी जाएगी। आरंभिक जनसंपर्क से लेकर उनका प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। इसके मुकाबले विपक्षी महागठबंधन की रफ्तार काफी सुस्त है, जो इनके द्वंद्व की ओर संकेत कर रहा है।मार्च माह समाप्त होने को है, लेकिन महागठबंधन में सीटों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं…

Read More

RJD ने चतरा-पलामू सीट पर अटकाया,फिर टला सीटों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की सीटों का ऐलान फिर टल गया है। राजद के रुख की वजह से सीट व प्रत्याशियों के नाम की घोषणा फिर नहीं हो सकी। अब होली के बाद ही इसके ऐलान की उम्मीद की जा रही है।महागठबंधन में अभी भी चतरा और पलामू सीट पर राजद ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। दोनों सीटों पर कांग्रेस के साथ-साथ राजद दावा कर रहा है।जबकि चतरा कांग्रेस के पास थी। लेकिन, राजद ने चतरा में भी प्रत्याशी उतार दिया था। इससे यहां कांग्रेस-राजद के बीच…

Read More