गुमला:गुमला शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने अचानक सनसनीखेज मोड़ ले लिया। बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान तीन युवक ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को इसकी सूचना दी। घर लौटते ही अनिरुद्ध और मोहल्ले के लोगों ने…
Read MoreCategory: Gumla
डायन-बिसाही के आरोप में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण
गुमला:गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित खटगांव गांव में गुरुवार को डायन-बिसाही के आरोप में 40 वर्षीय महिला तारामुनी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब तारामुनी देवी गांव के स्कूल के पास बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी डुंगडुंग वहां पहुंचा और महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए टांगी (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने…
Read Moreघाघरा उप डाकघर में स्थानांतरित कर्मियों को भावभीनी विदाई,साथियों ने दी शुभकामनाएं
घाघरा (गुमला)। घाघरा मुख्य डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल दिनेश राम एवं डाक सहायक (पीए) धर्मेंद्र उरांव के स्थानांतरण के अवसर पर बुधवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य और व्यवहार हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि…
Read Moreघाघरा थाना प्रभारी ने एसएस हाई स्कूल में साइबर जागरूकता व सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम किया आयोजित
रिपोर्टर: संवाददाता,घाघरा प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की…
Read MoreGumla news:सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुमला। घाघरा प्रखंड के आरंगी डूलकी नदी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चूमनू ग्राम निवासी युवक राजेश उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश उरांव मोटरसाइकिल से आरंगी से अपने घर चूमनू लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से घाघरा की ओर जा रहे एक टेंपो ने आरंगी डूलकी नदी मोड़ के पास उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश…
Read Moreमानसिक रूप से परेशान युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या,क्षेत्र में शोक
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, घाघरा प्रखंड के लावादाग गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय अमित पहान ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार अमित पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान एवं अस्वस्थ चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या…
Read Moreघाघरा:3साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 5
घाघरा।* घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 18 वर्षीय युवक सुनील लोहरा ने 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब 4 बजे आरोपी बच्ची के घर पहुंचा था। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले को गांव स्तर…
Read Moreएएसआई पर मारपीट व जातिसूचक गाली का आरोप, एससी-एसटी थाने में आवेदन
घाघरा संवाददाता।घाघरा थाना क्षेत्र के महूगांव गांव निवासी पंचम उरांव ने थाना में पदस्थापित एएसआई मृत्युंजय मिश्रा पर मारपीट एवं जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए गुमला एससी-एसटी थाना में आवेदन सौंपा है। अपने आवेदन में पंचम उरांव ने बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एएसआई मृत्युंजय मिश्रा अपने दो सहयोगियों के साथ गांव पहुंचे। चबूतरा के पास नाम पूछने पर जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया, एएसआई ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और अभद्र व जातिसूचक गालियां दीं। पंचम के…
Read Moreघोड़ा टांगर के पास टेंपो पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड के घोड़ा टांगर गांव के समीप पीपल पेड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के गाफाखुर्द गांव निवासी आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घाघरा प्रखंड के ईचा गांव आया हुआ था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने ननिहाल सिरकोट गांव जाने के लिए टेंपो से निकला था। इसी दौरान…
Read Moreघाघरा में वज्रपात की चपेट में आकर किसान की मौत
खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :घाघरा (गुमला), 28 जून,घाघरा प्रखंड के कुगांव गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवराज उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवराज उरांव खेत में धान का बिछड़ा छिटने के लिए गए थे। कार्य समाप्त कर जब वह घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ,…
Read More