Views: 17
0 0
Gumla News:बंद घर में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने की पिटाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

Gumla News:बंद घर में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने की पिटाई

गुमला:गुमला शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने अचानक सनसनीखेज मोड़ ले लिया। बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला…

Gumla News:बंद घर में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने की पिटाई
Read Time:1 Minute, 39 Second
Gumla News:बंद घर में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए, भीड़ ने की पिटाई

गुमला:
गुमला शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने अचानक सनसनीखेज मोड़ ले लिया। बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान तीन युवक ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को इसकी सूचना दी।

घर लौटते ही अनिरुद्ध और मोहल्ले के लोगों ने तीनों युवकों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उनके हाथ रस्सी से बांध दिए और करीब एक घंटे तक उनकी पिटाई की। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी और समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई।

पकड़े गए युवकों की पहचान टुडूरमा निवासी सौरभ साहू, घाघरा निवासी महेश सिंह और मुरली बगीचा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को भीड़ से छुड़ाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports