ब्राउन शुगर के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.59 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

लातेहार। विगत कुछ दिनों से लातेहार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा से बस के माध्यम से ब्राउन शुगर लेकर लातेहार आ रहे दो कथित नशा तस्करों को कृष्णा होटल, लातेहार के समीप चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से…

Read More

धनबाद में पुलिस टीम पर हमला,एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल,अस्पताल में भर्ती

धनबाद (संवाददाता):धनबाद जिले के भूली ओपी क्षेत्र में चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भूली ओपी के एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा के अनुसार, पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के ठिकानों की जानकारी दी। इसी आधार पर जब पुलिस…

Read More

साहिबगंज में एएसआई पर चाकू से हमला,आरोपी गिरफ्तार

कोटालपोखर (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल एएसआई को इलाज के लिए पहले पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शहादत शेख उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात श्रीकुंड बाजार में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ एक…

Read More

नावाबाजार BDO पर वसूली के आरोप,बर्खास्त कर्मी ने उठाए सवाल

नावाबाजार (पलामू): प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रेणु बाला पर एक बर्खास्त ग्राम स्तरीय कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मी का कहना है कि पंचायत बदलने और प्रभार बनाए रखने के नाम पर ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों से ₹20,000 से ₹25,000 तक की राशि वसूले जाने का दबाव बनाया जाता था। शिकायतकर्ता के अनुसार, ज्ञापांक 639 दिनांक 14 जुलाई 2025 के तहत पंचायत परिवर्तन का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में कथित रूप से पैसे लेकर कई कर्मियों की पूर्व स्थिति बहाल कर दी गई। उन्होंने…

Read More

पाकुड़ में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,95 लीटर बरामद, तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू, पाकुड़ संवाददाता: पाकुड़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध महुआ शराब का धंधा चला रहा है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची…

Read More

कोटालपोखर में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोटालपोखर (साहिबगंज)। जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है। सूचना…

Read More

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह घटना जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को लेकर धनबाद जा रही थी। जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास करते हुए…

Read More

पुराने नोट बेचकर अमीर बनने का लालच पड़ा भारी, युवक से 43 हजार की साइबर ठगी

साहेबगंज: साईबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए रांगा थाना क्षेत्र के एक युवक को पुराने नोट बेचकर रातों-रात अमीर बनने का झांसा दिया और उससे 43 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने 50 लाख रुपये दिलाने का लालच देकर किश्तों में पैसे ऐंठे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने 29 जुलाई को फेसबुक पर ‘राज ज्ञानी ओल्ड कॉइन कंपनी’ नाम का एक वीडियो देखा, जिसमें पुराने सिक्कों और नोटों के बदले 80 लाख रुपये तक मिलने का दावा किया गया था। लालच…

Read More

Pakud News:अपहृत युवती सकुशल बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी की त्वरित कार्रवाई,गोड्डा से दबोचे गए आरोपी पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि जमरी गांव की एक युवती का तीन अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू…

Read More

झारखंड की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरअर्पिता सरकार गिरफ्तार,आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव का आरोप

रिपोर्ट – निशांत कुमार सानू, कोटालपोखर/पाकुड़: मोटरसाइकिल राइड और ट्रैवल रील्स के लिए मशहूर झारखंड की 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्पिता सरकार को पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार को गिरफ्तार किया। STF का आरोप है कि अर्पिता का नाम पाकिस्तान से जुड़े एक कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच में सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, अर्पिता ने अपने कथित बॉयफ्रेंड मोहम्मद हमीम मंडल की गतिविधियों में सहयोग किया, जिस पर जैश से जुड़े संदिग्ध ऑपरेटिव होने का आरोप है। अर्पिता सरकार साहिबगंज जिले के बरहरवा की…

Read More