Views: 10
0 0
पुराने नोट बेचकर अमीर बनने का लालच पड़ा भारी, युवक से 43 हजार की साइबर ठगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पुराने नोट बेचकर अमीर बनने का लालच पड़ा भारी, युवक से 43 हजार की साइबर ठगी

साहेबगंज: साईबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए रांगा थाना क्षेत्र के एक युवक को पुराने नोट बेचकर रातों-रात अमीर बनने का झांसा दिया और उससे 43 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने 50 लाख रुपये दिलाने का लालच देकर किश्तों में पैसे ऐंठे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित…

पुराने नोट बेचकर अमीर बनने का लालच पड़ा भारी, युवक से 43 हजार की साइबर ठगी
Read Time:2 Minute, 48 Second

साहेबगंज: साईबर ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए रांगा थाना क्षेत्र के एक युवक को पुराने नोट बेचकर रातों-रात अमीर बनने का झांसा दिया और उससे 43 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने 50 लाख रुपये दिलाने का लालच देकर किश्तों में पैसे ऐंठे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने 29 जुलाई को फेसबुक पर ‘राज ज्ञानी ओल्ड कॉइन कंपनी’ नाम का एक वीडियो देखा, जिसमें पुराने सिक्कों और नोटों के बदले 80 लाख रुपये तक मिलने का दावा किया गया था। लालच में आकर युवक ने वीडियो में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया।

ठगों ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर युवक का भरोसा जीता और उसके पुराने नोट की तस्वीर मंगाई। इसके बाद उसे 50 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया गया। फिर रजिस्ट्रेशन, कूरियर, जीएसटी और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे मांगने शुरू कर दिए।

पहले 720 रुपये, फिर 5,000 रुपये, इसके बाद 4,999 रुपये, 14,999 रुपये और अंत में 17,502 रुपये युवक से ट्रांसफर करा लिए गए। इस तरह कुल 43,220 रुपये ठगों ने यूपीआई के माध्यम से ठग लिए।

जब युवक को ठगी का अहसास हुआ और उसने पैसे देने से मना किया, तो ठगों ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें भेजकर धमकी दी कि बरहेट में 50 लाख रुपये से भरी गाड़ी खड़ी है और पैसे नहीं देने पर उसी पर केस दर्ज करा दिया जाएगा।

पुराने नोट बेचकर अमीर बनने का लालच पड़ा भारी, युवक से 43 हजार की साइबर ठगी

डरे-सहमे युवक ने रांगा थाना पहुंचकर दो मोबाइल नंबरों के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पुराने सिक्के या नोट महंगे दामों में खरीदने के दावों पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी रजिस्ट्रेशन, कूरियर या टैक्स के नाम पर पैसे न भेजें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed