Breaking NewsJharkhand Newsमहाशिवरात्रि

देवघर में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा,दिव्यांग श्रद्धालु को कराया सुगम जलार्पण

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को पुलिसकर्मियों ने सहारा देकर उनकी आस्था को साकार किया।

जानकारी के अनुसार, एक दिव्यांग श्रद्धालु बाबा मंदिर के वीआईपी गेट तक तो पहुंच गए, लेकिन शारीरिक असमर्थता के कारण वे स्वयं जलार्पण करने में असमर्थ थे। स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित और सुगम तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराया। इस मानवीय पहल की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

श्रावणी मेला के दौरान देवघर पुलिस लगातार सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भाव का भी उदाहरण पेश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button