हजारीबाग में बड़ा सड़क हादसा टला, कंटेनर में लगी आग;पुलिस ने चालक की बचाई जान

हजारीबाग (संवाददाता): हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पुल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद उसके केबिन में भीषण आग लग गई। हादसे के समय चालक केबिन में फंस गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार, कंटेनर (संख्या NL 10AF 9969) गोरहर पुल के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही…

Read More

हजारीबाग में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के समीप हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेडारी…

Read More

हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, छह गंभीर घायल; रंजिश की आशंका

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में मामला साधारण सड़क दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक गांव में घुस आई और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक घर…

Read More

हजारीबाग के केरेडारी में सरस्वती जुलूस के दौरान बवाल,इलाके में तनाव

हजारीबाग।झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा जुलूस के दौरान भारी बवाल की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बवाल के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सूत्रों…

Read More

हजारीबाग में कुम्हारों ने दिखाई एकजुटता, आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी की उठी मांग,झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ ने भरी हुंकार

हजारीबाग। झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ, जिला हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को कुम्हार समाज के अधिकार और हक के लिए कुम्हार अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के लोग शामिल हुए और राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया। महारैली की अध्यक्षता झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के हजारीबाग जिला अध्यक्ष श् नरेंद्र प्रजापति (पप्पू) ने की, जबकि संचालन सुखदेव प्रजापति एवं वीरेंद्र प्रजापति ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि…

Read More

चतरा में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कुख्यात अपराधी उत्तम यादव

चतरा : जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर शनिवार को हजारीबाग पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव अपने साथियों के साथ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और इस दौरान उत्तम यादव…

Read More

हजारीबाग:बीएसएफ के 373 जवानों की ट्रेनिंग पूरी

Jharkhand:-हजारीबाग के बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल के रानी लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में मंगलवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कुल 373 नवआरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली.इस दौरान भव्य पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया एवं भारत माता की जय के नारे के साथ नवआरक्षकों ने देश की अखंडता, एकता के लिए तिरंगे के नीचे शपथ ली. 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन के साथ नवआरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया. दीक्षांत परेड में बैंड की धुन पर कदम से कदम…

Read More

भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय मुख्य श्रमायुक्त (कें) कार्यालय ने उप मुख्य श्रमायुक्त (कें) धनबाद को लिखा पत्र

गोला रामगढ़ भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय मुख्य शर्मा आयुक्त (के) कार्यालय में मुख्य श्रमिक (के) धनबाद को पत्र लिखते हुए कहा है कि बी. एम. एल. कामता, आई.पी.एल. टोंनागातू, कामेश्वर एंलाईज कुसुमडी, मां अंबे एंलाईज कुसुमडीह, मेसर्स गोला मिनरल इंडस्ट्रीज तोयर, वनांचल कान्वेंट प्राइवेट लिमिटेड बनतारा गोला फैक्ट्री के द्वारा होने प्रदूषण को लेकर कुमार अमृतेश के.श्र.से सहायक श्रमायुक्त (कें) मुख्यालय नई दिल्ली ने कहा कि उपरोक्त विषय में रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर द्वारा भेजी गयी। आवती पत्रांक 90/BKMYT/23 दिनांक 04/12/2023 को अवलोकन…

Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली के एकादश वाणिज्य के बच्चों ने शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया l

प्रदीप पाठक की रिपोर्ट, हजारीबाग:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली के कक्षा एकादश वाणिज्य में पढ़ने वाले भैया -बहनों ने शैक्षिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया l भैया- बहनों ने दो कंपनी भंडारी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड, बबनभै, हजारीबाग एवं सिद्धधात्री,आहार प्राइवेट लिमिटेड, डेमोटांड़ हजारीबाग में जाकर फैक्ट्री मैनेजमेंट, सेल्स, प्रोडक्शन, डिस्पैच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कीl भंडारी फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नीरज भंडारी एवं एचआर हेड जसवंत कुमार गुप्ता के सहयोग से बच्चों को कंपनी के बारे में जानकारी दी गई lकंपनी के मैनेजर शैलेंद्र सिंह…

Read More

जनता दल यूनाइटेड महानगर अध्यक्ष असीम अंसारी वार्ड के समस्याओं को जानने पहुंचे

प्रदीप पाठक की रिपोर्ट, हजारीबाग:- जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष यासीन अंसारी नगर के वार्ड 26 पहुंचे और वहां के निवासियों की समस्याएं सुनी इसी क्रम में निवासियों की ओर से जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर मोहल्ले के निवासी हैं अपनी व्यथा और जलापूर्ति की गाथा महानगर अध्यक्ष को बताया पदाधिकारी चयन की नींद सो रहे हैं और जनता अपनी मूलभूत आवश्यकता को लेकर परेशान है कुछ यही माजरा वार्ड 26 के जीवन पथ में जलापूर्ति को लेकर लगातार हो रही है । कभी गंदे पानी…

Read More