घाघरा उप डाकघर में स्थानांतरित कर्मियों को भावभीनी विदाई,साथियों ने दी शुभकामनाएं

घाघरा (गुमला)। घाघरा मुख्य डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल दिनेश राम एवं डाक सहायक (पीए) धर्मेंद्र उरांव के स्थानांतरण के अवसर पर बुधवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य और व्यवहार हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

घाघरा थाना प्रभारी ने एसएस हाई स्कूल में साइबर जागरूकता व सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम किया आयोजित

रिपोर्टर: संवाददाता,घाघरा प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल में थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की…

Read More

15 अगस्त पर घाघरा में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर: घाघरा संवाददाता घाघरा: प्रखंड मुख्यालय में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर नवयुवक संचालन समिति की बैठक हाई स्कूल घाघरा मैदान में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष समीर भगत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अगस्त से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के समापन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके…

Read More

घाघरा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

घाघरा (गुमला)। रथ पूजा के पावन अवसर पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। रथ यात्रा चांदनी चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। रथ पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम विराजमान थे। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा चांदनी चौक से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए…

Read More

घाघरा में भाई ने भाई की टांगी से हत्या,आरोपी फरार

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड मुख्यालय के महदनिया टोला में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े भाई सुरेंद्र उरांव ने अपने छोटे भाई 35 वर्षीय तिवारी उरांव पर टांगी से हमला कर दिया। मृतक की पुत्री अनीशा के अनुसार, सुरेंद्र उरांव का अपनी…

Read More

गुमला:रुकी गिरजा टोली में सांप के डसने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा (गुमला), संवाददाता। घाघरा प्रखंड के रुकी गिरजा टोली गांव में सांप के डसने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पतरस बारला के रूप में की गई है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। पतरस बारला भी अपने कमरे में जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात…

Read More

घाघरा:3साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 5

घाघरा।* घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 18 वर्षीय युवक सुनील लोहरा ने 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब 4 बजे आरोपी बच्ची के घर पहुंचा था। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले को गांव स्तर…

Read More

टाना भगत आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण सीख

घाघरा। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने शुक्रवार को टाना भगत आवासीय विद्यालय, नवडीहा में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों एवं अपराधों से बचने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वासी प्रथाओं से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अंधविश्वास समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने नशापान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और…

Read More

झुका बिजली का डबल पोल बन सकता है हादसे का कारण

कांग्रेस नेता अरुण पांडे ने एसडीओ से की तत्काल मरम्मत की मांग रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा। प्रखंड क्षेत्र के चपका तालाब के समीप बिजली विभाग का डबल पोल पिछले कई दिनों से झुकी हुई स्थिति में है। पोल के झुक जाने के कारण उससे जुड़े बिजली के तार भी नीचे लटक गए हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव अरुण कुमार पांडे ने घाघरा विद्युत विभाग के…

Read More

घाघरा में ‘सरना होटल’ का भव्य शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

संवाददाता, प्रेम कुमार साहू, घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ‘सरना होटल’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। होटल का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पहान पुजार चन्दर उरांव तथा शहीद की माता नीलू भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने कहा कि ‘सरना होटल’ के शुरू होने से…

Read More