Breaking NewsJharkhand Newsघाघरा

घाघरा में ‘सरना होटल’ का भव्य शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति


संवाददाता, प्रेम कुमार साहू,

घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ‘सरना होटल’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। होटल का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पहान पुजार चन्दर उरांव तथा शहीद की माता नीलू भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

घाघरा में ‘सरना होटल’ का भव्य शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने कहा कि ‘सरना होटल’ के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने होटल संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय में गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर सेवा को प्राथमिकता देने की सलाह दी, ताकि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र की पहचान बन सके।

प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि घाघरा जैसे क्षेत्र में नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत विकास का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

होटल के संचालक कमाख्या भगत ने बताया कि यहां ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मौके पर कृष्ण कुमार लोहरा, दिलबहार अंसारी, सत्येंद्र उरांव, बनवारी लाल गुप्ता, रोलेन मिचेल, रामवृत उरांव, बलि कुमार, विजय राम, मंटू ठाकुर, आशीष सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button