बरडीहा (गढ़वा)। प्रखंड मुख्यालय बरडीहा से गुरुवार को 100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कांवरियों को धार्मिक झंडा सौंपकर एवं हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। कांवरियों का दल दो बड़ी बसों एवं छोटी गाड़ियों से देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे को विदा करते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सुगम दर्शन-पूजन की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्तिभाव के साथ…
Read MoreCategory: Local news
Local news
अमड़ापाड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव,जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़ संवाददाता। अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत आमिरजोला गांव के समीप जंगल में बुधवार देर शाम पेड़ से रस्सी के सहारे 17 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान आमिरजोला निवासी टुटुल देहरी, पिता देवा देहरी, के रूप में हुई है। ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआइ कवींद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। शव से तेज दुर्गंध आ रही…
Read Moreपाकुड़िया में विधिक जागरूकता शिविर, स्थायी लोक अदालत की सेवाओं की दी गई जानकारी
पाकुड़ संवाददाता। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, पाकुड़िया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक एवं राजीव कुमार झा तथा बैंक के शाखा प्रबंधक बिपिन गौरव सहित बैंक कर्मी, ग्राहक एवं आमजन उपस्थित रहे। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि निःशुल्क कानूनी…
Read Moreडीपीएस पाकुड़ में भव्य अलंकरण समारोह,मयंक बने हेड बॉय और नयनशी बर्मन हेड गर्ल
पाकुड़ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ में बुधवार को छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार का स्वागत प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बैज ऑफ ऑनर प्रदान कर किया। वहीं दीनबंधु सेन ने प्रधानाचार्य जेके शर्मा को बैज ऑफ ऑनर प्रदान किया। निदेशक अरुणेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रोनित नायक ने वैदिक श्लोक का उच्चारण किया। इसके बाद…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट:चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस
पाकुड़ संवाददाता/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जुलाई माह की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने की. एसपी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश बैठक में बताया गया कि जुलाई में 100 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि 113 कांडों का निष्पादन किया गया. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पॉक्सो एक्ट, आइटी एक्ट और एनडीपीसी एक्ट के…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को झंडा मैदान, गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए अंतिम परेड पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों, गृह रक्षा वाहिनी के जवानों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित कई प्लाटूनों ने…
Read More15 अगस्त को गिरिडीह में होगी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर ग्राम सभा, मतदाता सूची में नाम व विवरण की होगी जांच
गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR) को लेकर 15 अगस्त 2026 को गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम सभा एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से संबंधित पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर सभा होगी। कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ (BLO)…
Read Moreसड़क निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल,विभाग ने तीन निर्माणाधीन पुलिया तुड़वाईं
पाकुड़ संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जोरडीहा पंचायत में कुटलो आरईओ सड़क से बड़ा कुटलो बुचु टोला तक बन रही करीब एक किलोमीटर सड़क के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सामने आई अनियमितता के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल के निर्देश पर विभागीय टीम ने निर्माणाधीन तीन पुलिया को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। गुणवत्ता से समझौता नहीं कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता दुर्गा सोरेन, कनीय अभियंता राकेश कुमार एवं जयकिशन मंडल मौजूद रहे। विभागीय टीम ने तीनों…
Read Moreसाहिबगंज से पढ़ाई कर 1998 बैच के आईएएस ज्ञानेश भारती बने अंडमान-निकोबार के मुख्य सचिव
कोटालपोखर संवाददाता। साहिबगंज शहर के जाने-माने चिकित्सक सह सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. विजय कुमार के भतीजे और 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को भारत सरकार ने अंडमान-निकोबार का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। मूल रूप से बांका जिले के कटोरिया निवासी ज्ञानेश भारती प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले ज्ञानेश भारती उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त, केंद्र सरकार में अपर सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और सेल टैक्स कमिश्नर समेत…
Read Moreबरहरवा:विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण, पंचायत स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास ने की। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी और कंप्यूटर सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और पंचायत स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार…
Read More