Views: 19
0 0
कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल

कथारा।पांच दिवसीय श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। असना पानी कॉलोनी स्थित जीएम बंगला कथारा से निकली कलश यात्रा में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा में हिस्सा लेकर…

कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल
Read Time:4 Minute, 0 Second
कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल

कथारा।पांच दिवसीय श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। असना पानी कॉलोनी स्थित जीएम बंगला कथारा से निकली कलश यात्रा में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा में हिस्सा लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कलश यात्रा जीएम बंगला परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। यात्रा बोकारो दामोदर नदी तट तक पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ श्रद्धालु महिलाओं ने मिट्टी के कलशों में पवित्र जल भरा। सिर पर जल कलश धारण कर महिलाएं जब पुन यज्ञशाला पहुंचीं तो पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़े, शंख-घंटा और भजन-कीर्तन की धुन गूंज उठी। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
यज्ञशाला पहुंचने के बाद कलशों को विधिवत स्थापित किया गया। इसके उपरांत विद्वान पंडितों के सान्निध्य में पंचांग पूजन, अग्नि प्रज्वलन और ब्राह्मणों का वर्ण पूजन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड की अग्नि प्रज्वलित होते ही वातावरण सुगंधित हो उठा और यज्ञ का प्रथम दिवस श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ।

कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल

इस पावन यज्ञ के यजमान के रूप में यज्ञ कमेटी के संजय कुमार,इन्दु कुमारी,संजय सिंह,दीपा कुमारी,ने निभाई। यजमान दंपतियों ने पूरे विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
आयोजन समिति के अनुसार अगले चार दिनों तक शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, रूद्राभिषेक, हवन-पूजन, कथा-कीर्तन और महाभंडारा का आयोजन होगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।
कलश यात्रा के दौरान पूरा कथारा ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर और पुरुषों ने भगवा ध्वज लेकर जो श्रद्धा का प्रदर्शन किया, वह देखते ही बनता था। यज्ञ समिति ने कहा कि महारुद्रा यज्ञ का आयोजन कथारा में लंबे अंतराल के बाद हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना जागृत हुई है।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।कलश यात्रा में समिति के अजय कुमार सिंह,तपेश्वर वेदव्यास चौबे,एम एन सिंह,बिनय सिंह,सुनीता सिंह,गोबिंद यादव,मथुरा सिंह यादव, सबिता सिन्हा,कृष्ण मोहन,सुजीत कुमार,देवनारायण यादव, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

कथारा में कलश यात्रा से गूंजा आस्था का स्वरश्री श्री 108 महा रूद्र यज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ,बोकारो दामोदर से लाया गया पवित्र जल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed