तेनुघाट महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

तेनुघाट। तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को एक दिवसीय स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने की। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि इसे नियमित आदत और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों…

Read More

विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन, खुसबू कुमारी बनीं अध्यक्ष

बरहरवा संवाददाता। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, बरहरवा में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अमित कुमार भारती ने की, जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के शिक्षक बिनोद यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। आमसभा में सर्वसम्मति से खुसबू कुमारी को अध्यक्ष एवं लाडली खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति के अन्य सदस्यों के रूप में भानुमति देवी, पिंकी देवी, साजिदा खातून, जाहनारा बीबी, मीणा देवी, हुस्नारा खातून, मो. जाबी, निताय सरकार, काजल देवी…

Read More

लातेहार में मैसी फर्ग्यूसन (TAFE) द्वारा किसान मिलन समारोह आयोजित

लातेहार। शुक्रवार को लातेहार जिला अंतर्गत पकरार-टेमकी गांव में Massey Ferguson (TAFE) ट्रैक्टर कंपनी की ओर से किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल प्रसाद ने की। इस मौके पर कंपनी की ओर से टेरिटरी मैनेजर टन-टन सर, डेमोंस्ट्रेटर गुरदीप सिंह सहित प्रखंड के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों को TAFE के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डेमोंस्ट्रेटर गुरदीप सिंह ने ट्रैक्टर का लाइव डेमो कर किसानों को बताया कि…

Read More

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

पाकुड़ संवाददाता।पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झेनागड़िया गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरी हत्या की घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलचेहरा बीवी और उनकी 45 वर्षीय मां मेंजा बेवा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम एब्रास अंसारी…

Read More

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आम का पौधा लगाया गया

तेनुघाट: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय स्थित अपर लोक अभियोजन कार्यालय के समीप बुधवार को आम का पौधा लगाया गया। पौधारोपण अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने किया। पौधारोपण के बाद सर्वेश आनंद सिंह ने कहा कि अभियोजन कार्यालय के आसपास कोई वृक्ष नहीं था, इसलिए उनकी इच्छा थी कि यहां एक पौधा लगाया जाए। इस बात की जानकारी अधिवक्ता अशोक यादव को हुई, जिसके बाद उन्होंने आम का पौधा उपलब्ध कराया। पौधा मिलने पर सर्वेश आनंद सिंह ने खुशी जताते…

Read More

चंदवा CHC में डॉक्टरों की भारी कमी पर उठी आवाज, अयुब खान ने CM व स्वास्थ्य मंत्री का खींचा ध्यान

चंदवा। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा में डॉक्टरों की गंभीर कमी को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने Hemant Soren, Irfan Ansari, Kalpana Soren एवं उपायुक्त Sandeep Kumar को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस गंभीर स्थिति से अवगत कराया। अयुब खान ने मांग की है कि चंदवा CHC में तत्काल नए चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति नहीं की गई तो जिन डॉक्टरों का तबादला किया गया है, उसे…

Read More

तेनुघाट में अधिवक्ताओं पर हमले की निंदा,सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

तेनुघाट। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा की अध्यक्षता में संघ भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री महथा ने बताया कि बीते दिन अधिवक्ता संघ के सदस्य राजीव कुमार तिवारी एवं सुरेश राम अपने कार्य से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की गई। इस घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने…

Read More

मोरग्राम-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर: पाकुड़ के 21 गांव होंगे प्रभावित, डीसी- विधायक ने की समीक्षा

कोटालपोखर संवाददाता, पाकुड़:पश्चिम बंगाल से बिहार को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी मोरग्राम-किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना का प्रभाव अब पाकुड़ जिले में भी देखने को मिलेगा। इस परियोजना के तहत सदर प्रखंड के कुल 21 गांव प्रभावित होंगे। योजना को जमीन पर उतारने के लिए तकनीकी, भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज और स्थानीय विधायक निशात आलम की मौजूदगी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएचएआई द्वारा नियुक्त परामर्शी संस्था एम/एस वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने परियोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस…

Read More

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे मंत्री

साहिबगंज/बरहड़वा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर यहां दो स्थानों पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण होगा। दोनों प्रतिमा को स्थापित करने का काम पूरा हो चुका है। उधर,मौके पर दोपहर 12 बजे से शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा होगा। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में राज्य सरकार के राजस्व व परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के अलावा झामुमो,भाजपा, कांग्रेस,आजसू,जदयू समेत अन्य दलों के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रतिमा अनावरण श्रद्धांजलि सभा से पहले साक्षरता दर…

Read More

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन तेज, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम आंदोलन का केंद्र बन गया है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर डटे हुए हैं। इसी क्रम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि युवाओं के भविष्य की चिंता है, तो सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की…

Read More