घाघरा में पिता ने ही किया रिश्तों को शर्मसार, नाबालिग पुत्री से एक वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म

घाघरा में पिता ने ही किया रिश्तों को शर्मसार, नाबालिग पुत्री से एक वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म
Views: 287
0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second
घाघरा में पिता ने ही किया रिश्तों को शर्मसार, नाबालिग पुत्री से एक वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म

प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला

घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 37 वर्षीय पिता ने अपनी 14 वर्षीय सगी पुत्री के साथ पिछले एक वर्ष से कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नी ने 26 अगस्त को थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति विजेंद्र लगातार एक वर्ष से अपनी ही पुत्री के साथ गलत काम कर रहा था। विरोध करने पर वह पत्नी को डराता और धमकाता भी था। 24 अगस्त को फिर से उसने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता की माँ ने लोकलाज और भय को दरकिनार करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता विजेंद्र को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment