जमशेदपुर

Jamshedpur news:हिमांशु हत्या काण्ड को लेकर बंद असरदार


जमशेदपुर : हिमांशु हत्या काण्ड को लेकर भाजपा द्वारा आहुत जमशेदपुर बंद असरदार रहा। साकची , बिष्टुपुर, कदमा , सोनारी , टेल्को, गोलमुरी, मानगो , परसूडीह आदि क्षेत्रों में भाजपाईयो द्वारा घुम – घुम कर दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद कराई गई। उधर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही । हर चौक चौराहों पर पुलिस टीम सतर्क दिखी।
सरायकेला खरसावां ज़िला अंतर्गत आदित्यपुर में भी दुकानें बंद रहीं। गौरतलब हो कि हिमांशु सिंह आदित्यपुर का ही निवासी था।
बंद को लेकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मिनी बसें, ऑटो एवं माल वाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। विभिन्न मंडल क्षेत्रों जैसे परसूडीह में मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में भाजपाई बंद के लिए सड़कों पर उतरे। इस दौरान बंद समर्थकों द्वारा पुलिस प्रशासन एवं हेमंत सरकार के विरुद्ध खूब नारेबाजी हुई।


आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बंद को सफल बताते हुए शहर के व्यापारियों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंद में सबों ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपराध रोकने में विफल रही है।
श्री सिंह ने कहा कि शहर के अधिकांश बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानें स्वतः बंद रही । यह बंद किसी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ जनता के आक्रोश और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग का प्रतीक है।


भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बंद पूरी तरह शांति पूर्व एवं सफल रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रहने में पूरी तरह विफल रही है। यह बंद सरकार को चेतावनी है।


भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी बंद कराने के दौरान सड़क पर बैठक अपना विरोध जताया।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button