पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार
Views: 34
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

पाकुड़ संवाददाता।
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झेनागड़िया गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज दोहरी हत्या की घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था।

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय गुलचेहरा बीवी और उनकी 45 वर्षीय मां मेंजा बेवा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम एब्रास अंसारी बताया जा रहा है।

रात में विवाद के बाद वारदात


जानकारी के अनुसार बुधवार रात खाना खाने के बाद आरोपी अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ कमरे में सोने चला गया। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर एब्रास अंसारी ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां पर भी आरोपी ने बेरहमी से वार कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद मासूम बच्चे इस खौफनाक घटना के गवाह बने।

मुंबई में करता था काम

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि गुलचेहरा बीवी की शादी करीब आठ वर्ष पहले एब्रास अंसारी से हुई थी। उनके दो बेटियां और एक छोटा बेटा है, जिसकी उम्र महज ढाई से तीन महीने बताई जा रही है। आरोपी मुंबई की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था और बुधवार शाम को ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार घर लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

दस्तावेज लेकर फरार


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज


घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Loading

पाकुड़ में सनसनी:दामाद ने पत्नी और सास की चाकू से हत्या,आरोपी फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment