लातेहार। शुक्रवार को लातेहार जिला अंतर्गत पकरार-टेमकी गांव में Massey Ferguson (TAFE) ट्रैक्टर कंपनी की ओर से किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल प्रसाद ने की।
इस मौके पर कंपनी की ओर से टेरिटरी मैनेजर टन-टन सर, डेमोंस्ट्रेटर गुरदीप सिंह सहित प्रखंड के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों को TAFE के मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डेमोंस्ट्रेटर गुरदीप सिंह ने ट्रैक्टर का लाइव डेमो कर किसानों को बताया कि ट्रैक्टर को सही तरीके से कैसे चलाया जाए, ईंधन की बचत कैसे की जा सकती है तथा आधुनिक खेती में मशीनों के उपयोग से उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कृषि में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन गांव के सहयोग से मुकेश राम द्वारा किया गया, जिन्होंने किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। मुकेश राम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर लेने के बाद उन्हें खेती में काफी लाभ हुआ है। उन्होंने इसे अन्य ब्रांडों की तुलना में बेहतर बताया।
नंदलाल प्रसाद एवं कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत मशीनों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कंपनी की ओर से गांव-गांव में लैपटॉप के माध्यम से भी ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।