Read Time:1 Minute, 19 Second
लातेहार। नगर पंचायत लातेहार की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के समीप सड़क किनारे स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा मौके से ठेला आदि जब्त किए गए। नगर पंचायत की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे और वाहन पार्किंग क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में नगर प्रबंधक, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लेखपाल, फील्ड सुपरवाइजर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद रहे।