लातेहार:भाजपा ग्रामीण मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न

लातेहार:भाजपा ग्रामीण मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न
Views: 34
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

लातेहार। भाजपा ग्रामीण मंडल पूर्वी एवं पश्चिमी की संयुक्त मासिक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, मंडल प्रभारी रेणु देवी, पश्चिमी मंडल प्रभारी आशा लकड़ा एवं मंडल अध्यक्ष अवधेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे।

बैठक में झारखंड एसआईआर अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के कलश वंदन अभियान, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए सक्रियता के साथ जुटने की अपील की।

लातेहार:भाजपा ग्रामीण मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न

बैठक में हरिओम प्रसाद, सुकन्या देवी, मदन प्रसाद, दीपक पासवान, शिवनाथ मेहता, हरमोहन सिंह, लालमोहन साव, अमित वर्मा, किस्मतिया देवी, कन्हाई सिंह सहित दोनों मंडलों के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में मंडल महामंत्री हरमोहन सिंह ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment