कुएं में मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में सनसनी

कुएं में मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में सनसनी
Views: 66
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में शुक्रवार को कुएं से 20 वर्षीय युवती नंदनी कुमारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मृतका की माता मुन्नी देवी ने महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पु.आ.नि. इंद्र देव रजवार, एएसआई संजय कुमार ठाकुर एवं जिला पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका की माता ने पुलिस को बताया कि नंदनी कुमारी सुबह शौच के लिए घर के पास गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

कुएं में मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में सनसनी

इसी दौरान पास के कुएं में नंदनी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों के प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला कुएं में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment