Views: 28
0 0
तेनुघाट में अधिवक्ताओं पर हमले की निंदा,सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेनुघाट में अधिवक्ताओं पर हमले की निंदा,सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

तेनुघाट। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा की अध्यक्षता में संघ भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री महथा ने…

तेनुघाट में अधिवक्ताओं पर हमले की निंदा,सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
Read Time:2 Minute, 41 Second

तेनुघाट। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा की अध्यक्षता में संघ भवन में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री महथा ने बताया कि बीते दिन अधिवक्ता संघ के सदस्य राजीव कुमार तिवारी एवं सुरेश राम अपने कार्य से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की गई। इस घटना को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

तेनुघाट में अधिवक्ताओं पर हमले की निंदा,सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी को अवगत कराया गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए अधिवक्ता संघ ने उनका आभार व्यक्त किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए संघ के सभी सदस्य एकजुट होकर प्रयास करेंगे। साथ ही, संघ के सदस्यों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी के पक्ष में किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं करने का फैसला लिया।

बैठक में बासु कुमार दे, बद्री नारायण पोद्दार, चेतनानंद प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, सुरेश कुमार तिवारी, देव दत्त तिवारी, प्रशांत पाल, प्रसन्नजीत चटर्जी सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार तिवारी, सुरेश राम समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports