अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में डॉ. शंभु कुमार को भावभीनी विदाई,रामगढ़ स्थानांतरण पर दी शुभकामनाएं

तेनुघाट। अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभु कुमार के रामगढ़ जिले में स्थानांतरण के उपरांत बुधवार को अस्पताल परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार तिवारी सहित नर्स, स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यकाल की सराहना, बेहतर सेवाओं का उल्लेख विदाई समारोह के दौरान डॉ. बिनोद कुमार तिवारी ने डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे बेहद सहयोगी और कुशल व्यवहार वाले चिकित्सक हैं। उनके कार्यकाल में अस्पताल की स्वास्थ्य…

Read More

तेनुघाट निबंधन कार्यालय में NGDRS सर्वर ठप, जमीन रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह प्रभावित

तेनुघाट। तेनुघाट अवर निबंधक कार्यालय में पिछले शनिवार से NGDRS सर्वर सेवा ठप होने के कारण जमीन रजिस्ट्री का काम पूरी तरह बाधित हो गया है। इस तकनीकी समस्या से दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री और ऑनलाइन कार्य ठप कार्यालय में प्रतिदिन जमीन रजिस्ट्री, दस्तावेजों की स्कैनिंग और ऑनलाइन एंट्री का काम किया जाता है। लेकिन सर्वर के लगातार ठप रहने के कारण एक भी रजिस्ट्री सही तरीके से नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्वर कभी-कभार…

Read More

गोमिया रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन पर धनबाद मंडल की सहमति

गोमिया: पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल ने गोमिया रेलवे स्टेशन में बिना रुके गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव निर्धारित करने तथा बरकाकाना से पटना के लिए नई ट्रेन चालू करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने बताया कि 3 वर्षों से वह इस मांग को लेकर प्रयासरत थे। मांग के तहत 19607/08 हावड़ा-अजमेर एक्सप्रेस, 19413/14 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस और 03327/28 मुंबई-धनबाद एक्सप्रेस का गोमिया में ठहराव और बरकाकाना से भाया गोमो पटना के लिए…

Read More

डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, 400 बच्चों ने लिया भाग

तेनुघाट। डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में आजादी की 80वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता के तहत नर्सरी से तृतीय वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, वर्ग चतुर्थ से षष्ठ तक के विद्यार्थियों के बीच “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाओ” प्रतियोगिता कराई गई। इसके अलावा सप्तम से दशम वर्ग के छात्रों के लिए देशभक्ति…

Read More

‘देश बचाओ, जनता बचाओ, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत गिरिडीह में मजदूर-किसान मंच का कार्यक्रम

टावर चौक पर पर्चे बांटकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया विरोध, चार श्रम कोड वापस लेने की मांग गिरिडीह संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) तथा स्वतंत्र फेडरेशनों और यूनियनों के संयुक्त मंच झारखंड के आह्वान पर मंगलवार को गिरिडीह के टावर चौक में मजदूर-किसान संयुक्त मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केसीआईटीयू, डीवाईएफआई और बीएसएसआरयू समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच पर्चे वितरित कर अपनी मांगों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन नेताओं ने…

Read More

तेनुघाट में 15 अगस्त परेड की तैयारी तेज, चिल्ड्रेन पार्क मैदान में हुआ पूर्वाभ्यास

अवर निबंधक पदाधिकारी ने लिया परेड की तैयारियों का जायजा, स्कूलों के आठ प्लाटून ले रहे हिस्सा तेनुघाट। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तेनुघाट में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को तेनुघाट स्थित चिल्ड्रेन पार्क मैदान में 15 अगस्त के अवसर पर होने वाली परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। तेनुघाट अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन ने मैदान पहुंचकर परेड की तैयारियों और अभ्यास का निरीक्षण किया। परेड अभ्यास में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला पुलिस बल की टुकड़ी का नेतृत्व…

Read More

तेनुघाट में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों से बांधा समां

तेनुघाट। आई टाइप कॉलोनी तेनुघाट की शिव शक्ति महिला समिति के तत्वावधान में तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से सावन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के संबंध में नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने बताया कि सावन हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। इस मौसम में खेत-खलिहान हरियाली से भर जाते हैं, जो अन्नदाता की समृद्धि और खुशहाली का संदेश…

Read More

गोमिया विधानसभा में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, अगस्त में चार स्पेशल कैंप

तेनुघाट। अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता बोकारो सुनील चंद्र की अध्यक्षता तथा अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार की उपस्थिति में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दाखिल की जा सकेगी। दावा-आपत्तियों का निपटारा 5 अगस्त से 3 अक्टूबर…

Read More

तेनुघाट में लगा महा मेडिकल मेला, 222 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में महा मेडिकल मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, प्रोग्राम सहयोगी अभिषेक मिश्रा, फाउंडेशन के डायरेक्टर मो. अजमल अंसारी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान अंसारी की अहम भूमिका रही। मेडिकल मेले में मेदांता अस्पताल रांची की डॉक्टर प्रतिमा कुमारी के साथ आदित्य राज एवं उनकी टीम, जनता अस्पताल पेटरवार के डॉक्टर जेड आलम एवं उनकी टीम तथा गोमिया से इकबाल मुस्तफा के नेतृत्व में आंख जांच टीम…

Read More

तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी,15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसडीपीओ कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित कांडों और पिछले माह दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15 अगस्त…

Read More