तेनुघाट। डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में आजादी की 80वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता के तहत नर्सरी से तृतीय वर्ग तक के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, वर्ग चतुर्थ से षष्ठ तक के विद्यार्थियों के बीच “राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाओ” प्रतियोगिता कराई गई। इसके अलावा सप्तम से दशम वर्ग के छात्रों के लिए देशभक्ति निबंध लेखन एवं क्राफ्ट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
400 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
इस आयोजन में कुल लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक चित्र एवं आकर्षक क्राफ्ट प्रस्तुत कर शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर होगा पुरस्कार वितरण
विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त 2026, शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी।
शिक्षकों का रहा अहम योगदान
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, तनुजा कुमारी, रवि कुमार, समीर नायक, अनुपमा सिन्हा, कुमारी शालिनी, अनिता कुमारी, महेश यादव, नितेश कुमार, कमलनाथ टुडु, नफीस अंसारी एवं दीपक ठाकुर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।