केंद्रीय विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

केंद्रीय विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर
Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

केंद्रीय विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर


लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से बुधवार को केंद्रीय विद्यालय, लातेहार में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम हुआ। सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के तहत किया गया। 11वीं बटालियन के कमांडेंट रवि कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस गीत ने आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति और संघर्ष का जज्बा पैदा किया। उन्होंने कहा कि इसकी भावना आज भी देशवासियों को एकजुट रहने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को समझने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों और जवानों ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरण मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी पितबास पण्डा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप, निरीक्षक विश्वकर्मा सहित सीआरपीएफ के कई अधिकारी और जवान समेत विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment